इंदौर
जनसुनवाई में कमिश्नर इंदौर ने सभागार में आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुन कर संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दियें
आज जनसुनवाई में 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, प्रार्थना पत्र में प्रमुख रूप से पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, फ्रॉड, सुनवाई न होने, प्लाट/ जमीन की धोखाधड़ी संबंधी विवाद, रहवासी संघ के आपसी विवाद, महिला अपराध संबंधी एवं अन्य पुलिस से संबंधित समस्याओं लेकर लोग आए। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया ,,पुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्र आदि के माध्यम से भी किए जा रहे हैं उनके समाधान के हर संभव प्रयास साथ ही नागरिकों को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस आपकी सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर है।
जनसुनवाई में अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्यालय) इंदौर आर. के. सिंह एवं सभी ज़ोन के अन्य अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार संबंधित आवेदकों की समस्याओं विस्तार पूर्वक सुन कार्यवाही की गई
मध्य प्रदेश पुलिस सदा आपकी सेवा में तत्पर
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
