जनदर्शन: कलेक्टर ने आवेदकों के बीच जाकर लिए आवेदन, प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने दिए निर्देश

 

जिले के 120 से अधिक नागरिकों ने की अपनी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग

 

मुंगेली, 28 अप्रैल 2026//  जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आमजनों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में जिले के तीनों विकासखंड मुंगेली, पथरिया और लोरमी से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिक पहुंचे, जहां 120 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने आवेदकों के बीच जाकर आवेदन लिए और प्रत्येक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानी साथ ही विभागवार अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है, इसलिए सभी प्रकरणों का समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए।

      जनदर्शन में ग्राम सूरजपुरा के सुखनंदन कुर्रे ने पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, ग्राम बैहाकापा के विश्राम दिवाकर ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम हेड़सपुर की संगीता जायसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण की स्वीकृति दिलाने, ग्राम गोइन्द्रा के बाबूदास ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम घुठेली के फागूराम ने जमीन का सीमांकन कराने, ग्राम भरदा की रूपउतीन साहू ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मर्राकोना की सावित्री यादव ने नाली निर्माण कराने, ग्राम बरेला के संतराम धुरी जमीन का नामांतरण कराने सहित अन्य आवेदनों ने अपने आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार निराकरण की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

राज शेखर यादव

ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Leave A Reply

Exit mobile version