( बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कलमीतार में विशाल जगराता कार्यक्रम का आयोजन, नीलकमल वैष्णव-विनोद मरावी की टीम ने बनाया माहौल) जगराता का आयोजन हो सार्वजनिक कार्यक्रम हो ये सिर्फ धार्मिकता ही नहीं अपितु सामाजिक सरोकारों में, एक दूसरे के साथ एकता, प्रेम भाईचारा को भी बढ़ाता है, संवर्धन करता है, ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर हमेशा होते रहना चाहिए, यह हमारे सांस्कृतिक एकता का भी परिचायक है, यह बातें लोकप्रिय प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित ग्राम कलमीतार में माँ लक्ष्मी काली पूजन युवा समिति द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार नीलकमल वैष्णव- विनोद मरावी टीम के जगराता कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आम जनों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया, इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट विश्वनाथ उपाध्याय, सरपंच रमेश शिकारी सीलदहा सरपंच, पiलके गुरुजी, कांग्रेस नेता श्री आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव सीताराम श्रीवास आदि उपस्थित थे,
Buro report Shankar aghija
