छिंदवाड़ा के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें चार महिला पुलिसकर्मियों घायल हुए।
इसी बीच कॉलेज परिसर में ABVP कार्यकर्ताओं के पहुंचने से विवाद और बढ़ गया। दोनों छात्र संगठनों के आमने-सामने आने पर पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर CSP अभिषेक चौधरी और ASP आशीष खरे भी पहुंचे, जहां छात्रों के साथ बहस और झूमाझटकी की स्थिति बनी। NSUI ने छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने समेत 17 मांगें रखीं। ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला _अमित मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version