सिवनी/ मध्यप्रदेश
Sindhu Hospital
छिंदवाड़ा रोड, वृंदावन कॉलोनी, उदय सेलिब्रेशन लॉन के पीछे, सिवनी
मरीज का नाम : माही जंघेला
पिता : श्री हेमंत जंघेला
उम्र : 3 वर्ष (बालिका)
स्थायी पता : वृंदावन कॉलोनी मरझोर, तहसील सिवनी, जिला सिवनी, मध्य प्रदेश
भर्ती दिनांक : 21 मार्च 2026
3 वर्षीय बालिका माही जंघेला ने खेल-खेल में ₹5 का सिक्का निगल लिया था, जो गले से नीचे उतर गया था। इसके कारण बच्ची को सांस लेने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी तथा वह ठीक से सांस नहीं ले पा रही थी। परिजनों द्वारा तत्काल बच्ची को सिंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
भर्ती के बाद डॉ. जी.एस. सिद्धू एवं उनकी पूरी टीम ने तत्परता और सूझबूझ के साथ बच्ची का एक्स-रे करवाया। एक्स-रे में स्पष्ट दिखाई दिया कि ₹5 का सिक्का गले के नीचे फंसा हुआ है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने अपनी कुशलता, चतुराई एवं अनुभव का परिचय देते हुए सफलतापूर्वक बच्ची के गले से ₹5 का सिक्का निकाल दिया।
सफल उपचार के बाद बच्ची पूर्णतः सुरक्षित होकर अपने घर पहुंच गई। इस सफल उपचार पर सिंधु हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जी.एस. सिद्धू ने पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि आगे भी इसी प्रकार सभी मरीजों की सफलतापूर्वक सेवा होती रहे।
रिपोर्ट:- जितेंन्द्र बघेल
