छिंदवाड़ा मानसरोवर सीसा हाउस में कोतवाली पुलिस की रेड, प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट बेचते हुए दुकानदार गिरफ्तार,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, 68 हजार की सिगरेट जप्त* कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड स्थित सीसा महल में बिक रही प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक वेब सिगरेट जप्त की है। दरअसल उक्त सिगरेट दुकानदार द्वारा चोरी छिपे बेची जा रही थी। जानकारी में कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मानसरोवर बस स्टेण्ड के सामने सीसा हाउस दुकान संचालक द्वारा प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक सिगरेट भंडारण कर विक्रय हेतु रखा है पुलिस टीम के द्वारा तत्काल रेड कार्यवाही कर सीसा हाउस दुकान पहुच दुकान के काउण्टर पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पुछा जो अपना नाम वसंत उर्फ गुलशन पिता गुरूदिनो गोगिया उम्र 61 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी चंदनगांव होना बताया,जिसकी दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के काउन्टर में इलेक्ट्रिक वेव सिगरेट के कुल 34 नग कुल किमती 68 हजार रूपये के मिलने पर दुकान संचालक से उक्त सिगरेट रखने बेचने के संबंध में कागजात पुछताछ करने पर नहीं होना बताया वसंत गोगिया के द्वारा इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम की धारा 4 ए/5ए का उलंघन करना पाया जाने से वसंत गोगिया के कब्जे से उक्त सिगरेट जप्त कर अपराध पंजीबद्द कर कार्यवाही की गई है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…
आरोपी को पकडने में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, प्र.आर. युवराज रघुवंशी, आरक्षक विकाश बैस, आर सागर डहेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला_ अमित मिश्रा

Leave A Reply

Exit mobile version