पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे जी के निर्देशन मे जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए क्राइम मीटिंग आयोजित की गई।जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक एवं सभी थाना के प्रभारी उपस्थित रहे।।
समीक्षा के मुख्य बिंदु:
- लंबित अपराधों की प्रगति
- वारंट तामील की स्थिति
- फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।
साफ संदेश — अपराधियों पर सख्ती, आम जनता की सुरक्षा सर्वोपरि।
जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिला स्तर पर क्राइम मीटिंग आयोजित कर लंबित अपराधों, वारंट तामील एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अमित मिश्रा_ ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS
