छिंदवाड़ा शहर के कोतवाली, देहात और कुंडीपुरा थाने इन दिनों पुलिस बल की भारी कमी से जूझ रहे हैं। शहर का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन कई दशक पुरानी स्वीकृति के मुकाबले थानों में पर्याप्त स्टाफ नहीं है, जिससे कानून व्यवस्था और अपराधों की जांच प्रभावित हो रही है।
अपराध बढ़ रहे, जांच में आ रही दिक्कत
बल की कमी के कारण पुलिस पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। यही वजह है कि शहर में हुई कई लूट और चोरी की घटनाएं अब तक अनसुलझी हैं।
ये मामले अब भी सुलझे नहीं
देहात थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से लूट, सोना अभी तक बरामद नहीं
कोतवाली क्षेत्र के चंदनगांव में महिला से मंगलसूत्र लूट
सत्कार चौक पर बाइक की डिक्की से 1 लाख रुपए चोरी
कुंडीपुरा क्षेत्र में मोबाइल सेल्समैन से 2 लाख रुपए की लूट
त्योहार और राजनीतिक कार्यक्रमों में थाने हो जाते हैं खाली
त्योहारों और राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान तीनों थानों का लगभग पूरा पुलिस बल सड़कों पर तैनात करना पड़ता है। यहां तक कि थानों में कागजी काम करने वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर बाहर नजर आते हैं, जिससे कई मामलों की जांच प्रभावित होती है।
📊 शहर बढ़ा, लेकिन बल नहीं
बढ़ते शहर और अपराध के मुकाबले पुलिस बल की कमी अब बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

