आज दिनांक 29.10.2026 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर सेल छिंदवाड़ा एवं यातायात थाना के द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज स्टाफ को साइबर सुरक्षा संबंधी उपायों, साइबर फ्रॉड होने पर NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही यातायात थाना प्रभारी श्री संदीप कनेश के द्वारा यातायात नियमों का पालन करने, राहवीर योजना, पीएम राहत योजना एवं हिट एंड रन केसेस के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं साइबर हाइजीन का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।
उक्त कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री हर्ष यादव, यातायात थाना प्रभारी श्री संदीप कनेश, यातायात सूबेदार श्री लोहित शेंडे तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत एवं साइबर एक्सपर्ट अंकित शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो पुलिसवाला छिंदवाड़ा_ अमित मिश्रा

