रायगढ़,
छाल पुलिस ने 24 घंटे में गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका बरामद
रायगढ़ पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने में एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन में थाना छाल पुलिस ने SECL धरमखदान में हुई ट्रांसफार्मर पार्ट्स और केबल चोरी का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
यह कार्रवाई SECL छाल उपक्षेत्र के सुरक्षा प्रहरी दिलीप कुमार राठिया की रिपोर्ट पर की गई, जिसमें 6 अगस्त की रात धरमखदान से ट्रांसफार्मर पार्ट्स, केबल, पानी पंप के पार्ट्स और लोहे के पाइप चोरी होने तथा ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत दर्ज थी। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 6 संदिग्धों—दीपक पात्रो, शनिचराम अरमु, भारत सिंह मरकाम, टुपाल सिंह मरावी, रूपभवन सिंह उइके और छतन धनवार को धर दबोचा।
पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ₹1.20 लाख मूल्य का चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाइकिलें (कुल कीमत करीब ₹3 लाख) बरामद कीं। मामले में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक संस्थानों व आमजन की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और संगठित अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)