सिवनी मध्यप्रदेश
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सिवनी (म.प्र.)
थाना छपारा
दिनांक :10/07/2026
चांदी के जेवर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
₹45,000 के जेवरात बरामद
*पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के मार्गदर्शन में तथा SDOP लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छपारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना का विवरण:
दिनांक 08/07/2026 की दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे के बीच अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थिया सीताबाई पति देवकुमार बर्मन, निवासी डुंगरिया मोहल्ला छपारा के घर का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात कीमती ₹45,000 चोरी कर लिए गए थे।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छपारा में अपराध क्रमांक 305/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी:
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना दिनांक को प्रार्थिया का ही पुत्र विजेन्द्र पिता देवकुमार बर्मन, उम्र 28 वर्ष, निवासी डुंगरिया वार्ड छपारा प्रतापगढ़ रोड स्थित जंगल में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था।
पुलिस टीम द्वारा संदेही से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर छपारा-प्रतापगढ़ रोड, ITI मोड़ के आगे जंगल में केतकी की झाड़ियों से चोरी का सम्पूर्ण माल बरामद किया गया।
जप्त मशरूका:
- चांदी के कंगन – 01 जोड़ी
- चांदी की पैर पट्टी – 02 जोड़ी
- चांदी के कड़े – 03 बड़े, 02 छोटे
- चांदी की बड़ी चैन – 01 नग
- चांदी की पतली चैन – 01 नग
- चांदी की लॉकेट वाली चैन – 01 नग
- चांदी का ब्रेसलेट लॉकेट वाला – 01 नग
कुल कीमत: ₹45,000
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सिवनी भेजा गया है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक मुकेश डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक भुजवल सिंह प्रजापति, प्र.आर. बालचंद घोरमारे, प्र.आर. शैलेन्द्र कवरेती, आर. विनोद धुर्वे एवं आर. सूरज गिरारे की विशेष भूमिका रही।

