रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सहायक सेनानी अथवा समतुल्य रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया है। आदेश 15 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है।

विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की 17 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पदस्थापना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23 और अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत की जा रही है।

शासन द्वारा जारी आदेश में 12 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद उच्च पदों पर पदस्थापना देने का उल्लेख किया गया है। संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Comments are closed.

Exit mobile version