बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर सिस्टम) ने छत्तीसगढ़ में मानसून के सूखे दौर को खत्म कर दिया है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है और सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम फुहारों का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश भर में झमाझम बारिश की संभावना जताते हुए कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।
आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव संभाग के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने और भारी बारिश की आशंका है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बस्तर से लेकर सरगुजा संभाग तक के शेष जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट लागू किया गया है। प्रशासन ने लोगों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
(टीप: ओरेंज अलर्ट के इलाके में भारी बारिश की संभावना।
येलो अलर्ट में मध्यम बारिश की संभावना है)
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
