केल्हारीएमसीबी – आज छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के जिला एमसीबी के मनेन्द्रगढ़ विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले केल्हारी में यातायात जन जागरूकता का आयोजन जनकपुर मनेन्द्रगढ़ मुख्य मार्ग के केल्हारी चौक में रखा गया था,जिसमे संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने सभी वाहनों को टक्कर यातायात नियमों की जानकारी दी,जिसमे बताया गया कि वर्दी व आई डी अनिवार्य है वाहन का संचालन करते समय किसी भी तरह के नशे का सेवन न करें , दुपहिया वाहनों के संचालन के समय हेलमेट का प्रयोग करें जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना न हो,छत्तीसगढ़ ड्राइवर महा संगठन के जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन जी के निर्देशन व जिला अध्यक्ष अरबिंद कुशवाहा जी के मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम का रखा गया था जो सफलता पूर्वक सम्पन हुआ ,उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में थाना केल्हारी के निरीक्षक व स्टाप ने पूर्ण सहयोग किया,जिसमे 100 से ऊपर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई,और वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली , इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रोशन लाल के साथ जिला मंत्री लालबाबू , जिला संचालक अकबर शाह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश, ब्लॉक प्रभारी शाबिर खान,सदस्य बुधराम,रामकुमार, सुमेस्वर दास, भूखल दास के साथ और भारी संख्या के साथ सारे संगठन के सारथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रिपोर्टर – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Comments are closed.