छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा में देशविरोधी साजिश का भंडाफोड़, ISI से जुड़ा संदिग्ध युवक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनीमाता चौक स्थित एक मकान से आरोपी सेवक सिंह को हिरासत में लिया गया। मूल रूप से तरनतारन, पंजाब का रहने वाला यह २३ वर्षीय युवक पिछले कुछ समय से यहां किराए पर रह रहा था। पूछताछ और उसके मोबाइल की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे माध्यमों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI), सऊदी अरब और मैक्सिको के कई संदिग्ध नंबरों के संपर्क में था।
आरोपी पर छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों और वाहनों की गोपनीय जानकारियां व तस्वीरें सीमा पार साझा करने का गंभीर आरोप है। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मिलने वाले थे, जिसके बाद उसे टारगेट किलिंग जैसे खतरनाक मंसूबों को अंजाम देना था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। थाना अकलतरा में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा १५२ और ६१(२) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है, और सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं।
रिर्पोट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
- मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
- छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक मैनेजरों के साथ बैठक में लिया गया सुलह का संकल्प
- गरियाबंद में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 6 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा-2026
