छत्तीसगढ़ गणेश उत्सव समिति जबड़ापारा हनुमान शिव साइन मंदिर में मनाया गया धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव

 

 

बिलासपुर/ हनुमान जन्मउत्सव के पावन अवसर पर  श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।  मंदिर परिसर मे   युवाओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर मे  भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड के आयोजन होते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान हनुमान  जी के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।

राहगीरों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली। वहीं भक्ति गीतों और “जय श्रीराम” के जयकारों से मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

 

 

 

 

इस आयोजन में महिलाओं, बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।  जहां लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।

 

इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने मे

अनमोल पाण्डेय, पिंटू मिश्रा,ज्ञानेंद्र चंद्रा, वाशु साहू,आलोक साहू,मारुति, सन्नी कुशवाहा,राजेंद्र बिंद, प्रिंस यादव, हनी यादव, राहुल साहू, अभय यादव, रिंकू सहित अन्य महिलाओं बहनों मोहल्लेवाशियों एवं युवाओं का सहयोग रहा

 

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 

क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version