पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक,नेहा पच्चीसिया के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार सउनि अंजनी मिश्र एवं उनकी टीम ने हाईवे पर चाकूबाजी की गंभीर वारदात का सफल खुलासा करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया।दिनांक 25 जून 2026 को ग्राम लखापतेरी बायपास स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात आरोपियों ने एक चालक की कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया तथा जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया।हमले में शैलेश कुमार यादव (पिता – श्याम वीर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी वर्तमान गुलवारा, थाना माधवनगर,जिला कटनी) गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय कटनी में भर्ती कराया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना माधवनगर में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप एवं बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपियों के वाहन एवं उनकी पहचान सुनिश्चित की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संदीप बर्मन पिता रामजी बर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी करारी सिमरिया बैलखडू थाना कटंगी जबलपुर।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जबलपुर से कटनी आते समय ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया।

जप्ती

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक MP 20 ZP 9661 की बरामदगी की गई है।प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध कटनी एवं जबलपुर के विभिन्न थानों में पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी संजय दुबे,चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र,सउनि राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, संतोष प्रजापति,देवेश कुमार,अंकित दुबे,गौरव सेन,अरविन्द कुशवाहा,वकील यादव,शुभम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments are closed.

Exit mobile version