Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
f4b5b83e 4437 470a 9b78 97fa6f00d9d3

चीतल के मांस और सींग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

August 2, 2026
e2623e3e fd77 460b ab53 2ea26084eb58

रायपुर में देर रात हुल्लड़बाजी और पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाले 7 गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई

August 2, 2026
WhatsApp Image 2026 08 02 at 17.29.00

नशे के खिलाफ देशभर में गूंजा युवा संकल्प, एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

August 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चीतल के मांस और सींग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
  • रायपुर में देर रात हुल्लड़बाजी और पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाले 7 गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई
  • नशे के खिलाफ देशभर में गूंजा युवा संकल्प, एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
  • ग्राम पंचायत ठप होने का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक लापरवाही के चलते ग्रामीण शासकीय योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।
  • ऑपरेशन ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का सफल समापन : जनजागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुलिस अधीक्षक उज्जैन ने किया सम्मानित”।
  • सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
  • थाना महिदपुर पुलिस ने श्मशान घाट में हुई चोरी का 2 दिन में किया खुलासा।
  • थाना महिदपुर पुलिस ने श्मशान घाट में हुई चोरी का 2 दिन में किया खुलासा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, ₹602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी
क्षेत्रीय खबर

चिरमिरी क्षेत्र को नई रेल सौगात, ₹602 करोड़ की नई ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

PolicewalaBy PolicewalaAugust 2, 2026No Comments43 Views
WhatsApp Image 2026 08 02 at 13.12.52

स्थानीय विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी के प्रयासों से क्षेत्र के विकास को मिले रही नई रफ्तार

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पाराडोल–नागपुर रोड नई रेल लाइन के लिए आमंत्रित किए ई-टेंडर; एमसीबी जिले की रेल कनेक्टिविटी होगी और मजबूत

 

एमसीबी, 2 अगस्त 2026/

छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) ने पाराडोल  से नागपुर रोड स्टेशन तक नई ब्रॉडगेज सिंगल रेल लाइन बिछाने तथा मौजूदा बोरीडांड–चिरमिरी लाइन के स्लूइंग कार्य के लिए ई-निविदा (ई-टेंडर) आमंत्रित कर दी है। ईपीसी मोड पर होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹601.90 करोड़ है, और इसे दो वर्ष (730 दिन) में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

यह परियोजना उस मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले से जुड़ी है, जो प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का गृह क्षेत्र है। लंबे समय से इस अंचल के लोग बेहतर रेल सुविधा की मांग करते रहे हैं। नई लाइन बनने से चिरमिरी और आसपास के क्षेत्रों की रेल पहुंच और सुगम होगी, जिससे यात्रियों के साथ-साथ इस कोयला-समृद्ध क्षेत्र के औद्योगिक और व्यापारिक आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

 

क्या है परियोजना

यह कार्य पाराडोल टेकऑफ पॉइंट (किलोमीटर 947.257) से नागपुर रोड स्टेशन (किलोमीटर 964.820) तक नई ब्रॉडगेज सिंगल लाइन के निर्माण से संबंधित है। इसके साथ ही मौजूदा बोरीडांड–चिरमिरी लाइन का किलोमीटर 946.640 से 947.257 के बीच स्लूइंग (लाइन को नई दिशा में जोड़ने) का कार्य भी शामिल है। नई लाइन की कुल लंबाई करीब साढ़े सत्रह किलोमीटर होगी।

परियोजना के दायरे में केवल पटरी बिछाना ही नहीं, बल्कि बड़े पुल, रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी), एक वायाडक्ट पुल, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ऑप्टिकल फाइबर केबल और विद्युतीकरण जैसे अनेक आधुनिक कार्य भी शामिल हैं। नई चिरमिरी स्टेशन, पारादोल जंक्शन तथा नागपुर रोड स्टेशन से जुड़े निर्माण कार्य भी इसी परियोजना का हिस्सा हैं, जिससे पूरा रेल खंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

 

क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुसार, इस नई लाइन के बनने से चिरमिरी और एमसीबी जिले की देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी काफी मजबूत होगी। कोयला और खनिज परिवहन को नई राह मिलेगी, जिससे स्थानीय उद्योगों और व्यापार को बल मिलेगा। निर्माण कार्य के दौरान क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और यातायात सुगम होने से आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। बेहतर रेल सुविधा क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देगी।

 

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस परियोजना को क्षेत्र के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है और क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया गया है कि रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

 

स्थानीय जनता में हर्ष, मंत्री  श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जताई प्रतिबद्धता

 

क्षेत्र के लोगों में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह है। लंबे समय से लंबित रेल विस्तार की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में चिरमिरी अंचल की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के लोगों ने इस परियोजना की घोषणा का खुले दिल से स्वागत किया है। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि वर्षों से लंबित यह मांग अब साकार होते दिख रही है, जिससे उनमें उत्साह का माहौल है। चूंकि यह क्षेत्र प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का गृह क्षेत्र है, स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि के लिए उनकी पहल और प्रयासों की सराहना की है।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 02 at 13.23.19 1

थाना महिदपुर पुलिस ने श्मशान घाट में हुई चोरी का 2 दिन में किया खुलासा

August 2, 2026
WhatsApp Image 2026 08 02 at 12.31.36

पन्ना पुलिस द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की तस्करी करने वाले 01 आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही 

August 2, 2026
WhatsApp Image 2026 08 02 at 11.49.49 1

फर्जी शादी कराकर फरियादी से 1 लाख रूपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,268
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026838
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026765
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026618
Don't Miss
f4b5b83e 4437 470a 9b78 97fa6f00d9d3 Policewala

चीतल के मांस और सींग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

By PolicewalaAugust 2, 2026192

​शाहडोल। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
e2623e3e fd77 460b ab53 2ea26084eb58

रायपुर में देर रात हुल्लड़बाजी और पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाले 7 गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई

August 2, 2026
WhatsApp Image 2026 08 02 at 17.29.00

नशे के खिलाफ देशभर में गूंजा युवा संकल्प, एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

August 2, 2026
WhatsApp Image 2026 08 02 at 14.21.57

ग्राम पंचायत ठप होने का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक लापरवाही के चलते ग्रामीण शासकीय योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।

August 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
f4b5b83e 4437 470a 9b78 97fa6f00d9d3

चीतल के मांस और सींग के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

August 2, 2026
e2623e3e fd77 460b ab53 2ea26084eb58

रायपुर में देर रात हुल्लड़बाजी और पुलिस से धक्का-मुक्की करने वाले 7 गिरफ्तार, गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई

August 2, 2026
Visitors
1790494
This Month : 2964
This Year : 362411
Total Users : 1364731
Views Today : 3731
Total views : 5879454
Who's Online : 6
Server Time : 2026-08-02
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.