रिपोर्ट अरूण साहू
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के मार्गदर्शन में आशुतोष द्विवेदी चला रहे राहत अभियान
चित्रकूट। लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कांग्रेस नेता एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष द्विवेदी राहत अभियान चला रहे हैं। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के मार्गदर्शन में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन एवं आवश्यक खाद्यान्न सामग्री वितरित की जा रही है।
आशुतोष द्विवेदी स्वयं पीड़ित परिवारों के घर-घर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
राहत अभियान के तहत बुजुर्गों, महिलाओं और घर से बाहर निकलने में असमर्थ परिवारों तक सीधे सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने तक जरूरतमंद परिवारों की सहायता का प्रयास जारी रहेगा।

