नीमच। शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में मारुति नंदन बालाजी मंदिर के सामने सरकारी 108 एम्बुलेंस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग दंपति सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें मामूली चोटें ही आईं और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, 108 एम्बुलेंस मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड आ रहे बाइक सवार बुजुर्ग दंपति एम्बुलेंस की चपेट में आ गए। स्थिति को भांपते हुए एम्बुलेंस चालक ने तत्काल जोरदार ब्रेक लगाए। ब्रेक इतने तेज थे कि सड़क पर करीब 20 फीट तक टायरों के निशान बन गए। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।WhatsApp Image 2026 11 17 at 11.47.29 1
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बुजुर्ग दंपति जिले के चिकित्सा विभाग में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर लावण्य मंगल के माता-पिता हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल ऑफिसर भी मौके पर पहुंचे।

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच✍️

Leave A Reply

Exit mobile version