श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले आरोपीयों को पकड़ा है और उनके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है।

विवरण – दिनांक 05/09/2026 को थाना विजयराघवगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आई.टी.आई. विजयराघवगढ़ के तलैया के पास मेन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटर साईकल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया जब उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत हुआ तो उनकी तलाशी ली गई मौके पर ही यह पाया गया कि पीछे बैठा व्यक्ति एक पिट्ठू बैग में कुछ रखकर जा रहे थे, व्यक्ति संदिग्ध पाये जाने पर बैग की तलासी लेने उपरांत बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 02 किलो 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 35 हजार रूपया एवं मोटर साईकल को जब्त किया गया। दोनों आरोपी आपस में चाचा एवं भतीजे हैं। आरोपीगण ①समयलाल कोल पिता सुखलाल कोल ② गोविंद प्रसाद पिता प्रेमलाल कोल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा नम्बर 1 थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला रजिस्टर्ड कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल दाखिल किया गया।

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि जगदीश प्रसाद पाण्डेय, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक 552 अंजनी झा, स्वतंत्र साक्षी राहगीरों की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version