रायपुर
*चमत्कार और तंत्र-मंत्र के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वालों से सावधान रहें: डॉ. दिनेश मिश्र*
अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और कथित चमत्कारों के नाम पर बढ़ रही ठगी, धोखाधड़ी और हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समाज में सक्रिय कुछ फर्जी बैगा और तथाकथित तांत्रिक ग्रामीणों को भूत-प्रेत और खजाने का लालच देकर गुमराह कर रहे हैं, जबकि इन काल्पनिक मान्यताओं का वास्तविकता से कोई सरोकार नहीं है। हाल ही में बालोद में खजाना दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कोरबा में रकम दोगुनी करने के अनुष्ठान के दौरान तीन हत्याएं और गरियाबंद में तांत्रिक इलाज के बहाने यौन शोषण व लूट के गंभीर मामले सामने आए हैं। अलग-अलग रूपों में भ्रम फैलाने वाले इन स्वार्थी तत्वों में लगभग सभी धर्मों के तथाकथित बाबा और तांत्रिक शामिल हैं।
पुलिसवाला न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मयंक श्रीवास्तव से चर्चा के दौरान
डॉ. मिश्र ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा विज्ञान की प्रगति के इस दौर में अंधविश्वास के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। कोरोना महामारी के संकट काल में भी किसी बाबा का चमत्कार नहीं, बल्कि डॉक्टरों की मेहनत, अस्पताल, दवाएं और वैक्सीन ही काम आईं। इसी तरह, जिन मानसिक बीमारियों को लोग भूत-प्रेत की बाधा मानकर झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं, उनका सटीक इलाज आज मनोचिकित्सकों द्वारा लक्षणों के आधार पर किया जा रहा है। ऐसे में किसी को प्रेत बाधा या जादू-टोने के नाम पर डराना न सिर्फ अविश्वसनीय है बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों पर संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, साथ ही आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं और केवल प्रामाणिक चिकित्सा पद्धतियों पर ही भरोसा करें।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- *छिंदवाड़ा दमुआ_अथर्व हत्याकांड का दमुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
- बड़ा वित्तीय फ्रॉड: GNS Financial Services कंपनी पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
- *बड़ा वित्तीय फ्रॉड: GNS Financial Services कंपनी पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार*
- महासमुंद की बेटी कृतिका बाफना ने रचा इतिहास, नौकरी के साथ तैयारी कर IIM लखनऊ में हासिल किया प्रवेश
- *चमत्कार और तंत्र-मंत्र के नाम पर अंधविश्वास फैलाने वालों से सावधान रहें: डॉ. दिनेश मिश्र*
- *चौकी निवार थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ग्राम लखपतेरी में उपद्रव करने वाले को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया भेजा जेल।
- कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से मुलाकात।
- छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए ₹1.14 करोड़ से अधिक मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति
