इंदौर
घटना स्थल पर जाँच हो गई आसान अपराध अनुसंधान को मिलेगा अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अपराधों के वैज्ञानिक एवं प्रभावी अनुसंधान को पारदर्शी बनाने के लिए चारों पुलिस जोन को04 अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मध्यप्रदेश शासन से प्राप्त मोबाइल फॉरेंसिक वैन का निरीक्षण पुलिस आयुक्त नगर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने किया ,,ये अत्याधुनिक मोबाइल फोरेंसिक वैन जिन्हें नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गांधीनगर द्वारा डिज़ाइन किया गया घटना स्थल की वैज्ञानिक जाँच में अब अत्यधिक सुदृढ़ बेहतर आसान हो गई,,फॉरेंसिक वैन विभिन्न प्रकार के उपकरणों से सुसज्जित स्टीरियो माइक्रोस्कोप, वेइंग स्केल , डीएसएलआर कैमरा, मिनी रेफ्रिजरेटर, एलईडी टीवी स्क्रीन, थर्मल प्रिंटर और बॉडी-वियर कैमरे शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वैन में विशेष जांच किट भी उपलब्ध हैं घटना स्थल पर सुरक्षा किट, रक्त और बाल पहचान किट, उच्च तीव्रता वाले फॉरेंसिक प्रकाश स्रोत, फुट प्रिंट और टायर के निशान कास्टिंग किट, आगजनी जांच किट ,साक्ष्य पैकिंग किट,गनशॉट रेसिड्यू किट, नशीले पदार्थों की जाँच किट, विस्फोटक डिटेक्शन किट,डीएनए सैमपल संग्रह किट के साथ उपलब्ध है इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगर इंदौर आर. के. सिंह, अन्य पुलिस उपायुक्तगण व सभी ज़ोन के वैज्ञानिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, सभी ने इन मोबाइल फॉरेंसिक वैन की कार्यप्रणाली को समझा
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
