*ग्राम पंचायत चादनखेड़ा में भ्रष्टाचार के आरोप, फर्जी बिलिंग और विकास कार्यों पर उठे सवाल*
*कटनी /बहोरीबंद*
जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चांदनखेड़ा में मनरेगा एवं अन्य विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में वास्तविक मजदूरी कार्य बेहद कम कराया जा रहा है, जबकि सामग्री मद में भारी-भरकम बिल लगाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार खेत तालाब निर्माण कार्य में भी कई तरह की विसंगतियां सामने आई हैं।आरोप है कि संबंधित कार्यों में मजदूरों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिला, जबकि दस्तावेजों में बड़ी राशि खर्च दर्शाई गई है। ग्रामीणों ने दावा किया कि कुछ कार्यों में लगभग 1 प्रतिशत मजदूरी और 90 प्रतिशत से अधिक सामग्री व्यय दर्शाकर नियमों की अनदेखी की गई है।जानकारी के अनुसार खेत तालाब से जुड़े एक कार्य में कल्लू बाई यादव पति किशोरी यादव सरपंच पति की मां एवं सरपंच की सास के नाम पर 1,12,428 रुपये मजदूरी तथा 35,193 रुपए सामग्री व्यय दर्शाया गया है। वही कार्य में सफलता 214 रुपये मजदूरी व्ययऔर 28,600 रुपये सामग्री व्यय दर्ज होने की बात सामने आई है। इन आंकड़ों को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिलों का अंबार लगाया जा रहा है और सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।उन्होंने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की तकनीकी एवं वित्तीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
✍️*पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*
