ग्राम जरहागांव में 10 लीटर महुआ कच्ची शराब जब्त
मुंगेली 30 अप्रैल 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम जरहागांव में रमाकांत जांगड़े के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 05 लीटर क्षमता वाले 02 प्लास्टिक के जेरिकेनो में भरी हुई 10 लीटर महुआ कच्ची शराब बरामद हुआ। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत गैर-जमानतीय अपराध पाए जाने पर मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त मुंगेली प्रभारी श्री जय सिंह मरकाम, आबकारी आरक्षक राजेश कुमार पटेल, जयेंद्र नंदागौरी शामिल रहे।
राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली
