गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए मुस्लिम समाज का आह्वान महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
चंदेरी आज दिनांक 27/5/26 को महामहिम राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी मनीष धनगर को मुस्लिम समाज चंदेरी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन किया गया है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए संसद में तत्काल प्रभाव से विधेयक पारित किया जाकर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए साथ ही अपनी चार सूत्रीय प्रमुख मांगों में देश में सारे बूचड़खाने जिनमें गाय का वध होता हों बंद किया जाए। गाय से जुड़ी कोई भी चीज का व्यापार ना हो। गाय से जुड़ी चीजों का निर्यात बंद हो। कंपनी के उत्पाद जिस पर धार्मिक देवी देवताओं के फोटो धार्मिक चिन्ह अंकित रहते हैं तत्काल प्रभाव से इन उत्पादों पर रोक लगाई जाए। मुस्लिम समाज को गौशाला के लिए जमीन व सरकार द्वारा दी जाने वाली गाय को सहायता प्रदान की जाएं। रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दुर्घटना की मुस्लिम समाज निंदा करता है।
आज़ सैकड़ों की संख्या मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी चंदेरी के सदर एडवोकेट इदरीश खान पठान के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी मनीष धनगर को राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वाले मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक जामा मस्जिद के शाही पेश इमाम हाफिज अब्दुल रशीद आकिब मौलाना उर्स कमेटी के सदर सैयद शाहनवाज हास्मी, पूर्व उर्स कमेटी सदर सलीम जावेद,अंसारी मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अंसारी,असीर भाई हाजी अज़ीज़ पत्रकार, सैयद आबिद हाशमी पत्रकार एडवोकेट तनवीर जाफरी एडवोकेट अनीस उल्ला खान, वसीम पठान लईक अंसारी के साथ सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने आज ज्ञापन सौंपकर अपनी मुख्य मांगों पर विचार करने का महामहिम राष्ट्रपति महोदय से निवेदन किया है। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने से गाय का वध पर लगाम लगेगी साथ ही किसी भी धर्म की भावनाएं आहत नहीं होगी।
🌞पुलिसवाला न्यूज़ चंदेरी🌞
पत्रकार आबिद हाशमी चंदेरी ✍️✍️
खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
Mobile number 9300445613
