डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के विचारों को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय के साथ गोवर्धन तेजवानी, राजेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, मोहित साहू, अशोक सोनी, कृष्णा उरेती, अमन पाठक, संजय दुबे, रघुनंदन पांडे, भूपत साहू, अखिलेश पाठक, दिलीप रजक, फुकु ठाकुर, लक्ष्मी तिवारी, रमेश चंदेल, नीरज नामदेव एवं सोनू गुप्ता सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Comments are closed.

Exit mobile version