*गरियाबदं पुलिस द्वारा 7.380 लीटर देषी मदिरा शराब के साथ दो आरोपी को किया गया, गिरफ्तार।*

 

 

 

गरियाबंद – नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 07.06.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की दो व्यक्ति अपने स्कूटी में अवैध रूप से अपने पास देषी मदिरा शराब ले कर जा रहा है।

 

मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर घटना स्थल धान मंडी रोड राजिम के पास आरोपी को घेराबंदी कर रो कर नाम पता पुछने पर  आरोपी 01) ओमप्रकाश परमार उर्फ प्रकाश पिता मालाराम उम्र 32 साल निवासी ग्राम पोखरा थाना राजिम जिला गरियाबंद 02) नारायण मारकण्डे पिता रमउ उम्र 21 साल निवासी ग्राम लोहरसी थाना राजिम का रहने वाला बताये। दोनो आरोपियों को तलाषी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 41 पौवा देषी प्लेन शराब कुल 7.380 लीटर कीमती 3280 रूपये को एवं घटना में प्रयुक्त प्लेजर स्कूटी क्रमांक सीजी-04-एलएस-8817 कब्जा पुलिस लिया गया।

 

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*

Leave A Reply

Exit mobile version