गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक-धार्मिक झांकी *“पटपर झांकी”* का गरियाबंद में पहली बार भव्य आयोजन होने जा रहा है। *गोवर्धन पारा गणेश उत्सव समिति, वार्ड क्रमांक 06 गरियाबंद* द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।
समिति द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार 18 सितंबर 2026 को रात 8 बजे गांधी मैदान, गरियाबंद में भव्य पटपर झांकी का आयोजन किया जाएगा। आकर्षक वेशभूषा, पारंपरिक लोककला और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुति इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी।
आयोजक समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। समिति ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक आस्था, लोकपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
समिति के प्रमुख छगन यादव पार्षद वार्ड नंबर 06 ने आग्रह किया है कि परिवार सहित गांधी मैदान पहुंचकर *पटपर झांकी* का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद
