जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री उइके ने की गरियाबंद विकासखण्ड की समीक्षा सभी योजनाओं की प्रगति पर हुई व्यापक समीक्षा
पंचायतवार सचिवों को चरणबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश
अनुपस्थित पंचायत सचिवों एवं लापरवाह सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देष
खाद्य, वन, श्रम, एवं जल संसाधन विभाग के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी
गरियाबंद, 20 मार्च 2026/जिला पंचायत सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री बी.एस. उइके की अध्यक्षता में गरियाबंद ब्लॉक के विकासखण्ड अधिकारियों की बैठक लेकर प्रमुख विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और ग्रामीण उत्थान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की पूर्ण-अपूर्ण, निर्माणाधीन प्रगति, समस्याएं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, जनपद पंचायत के सीईओ श्री केएस नागेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग एवं वन विभाग के विकासखण्डस्तरीय अधिकारी उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह खाद्य एवं श्रम विभाग के अधिकारी बिना जानकारी के बैठक में उपस्थित रहने पर उन्हें भी कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को छोटे स्तर के अधूरे कार्यों को बरसात के पूर्व गंभीरता के साथ पूर्ण करने को कहा जैसे पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी, पीएम आवास ताकि लाभांवितों को इसका फायदा बारिश के समय मिल सके। इसी तरह बैंकों में किसानों की अप्रत्याशित भीड़ होने पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों को अंतर की राशि एटीएम के माध्यम से निकालने के लिए भी प्रेरित करें ताकि बैंको में किसानों का समय अनावश्यक व्यर्थ न हो।
श्री उइके ने 15वें वित्त की राशि का ग्राम पंचायतों में उपयोग मूलभूत कार्याें के लिए उपयोग करने को कहा जिसमें स्वच्छता, नल-जल के खराब होने पर उसे सुधारने। इसी तरह पंचायतों में जलकर का निर्धारण करने को भी कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन के तहत पंचायतवार स्वीकृत आवास, प्रथम किस्त की जारी, शेष एफटीओ सहित अन्य जानकारी लेकर समयावधि पर हितग्राहियों को उनके आवास बनाने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सायकल वितरण, छात्रवृति, आधार कार्ड अपार आईडी, पेयजल शौचालय की भी जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि विद्यार्थियों को छात्रावृत्ति एवं सायकल वितरित कर दी गई।
इसी तरह महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को आंगनबाड़ी में शौचालय, पेयजल, विद्युतविहीन, भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले को सतत् रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोई व्यक्ति अन्य जगह खाने-कमाने के लिए जाता है। तो उसकी पलायन सूची पंचायत में अनिवार्य रूप से रखे। इसी तरह कोई अन्य प्रदेश का व्यक्ति ग्राम पंचायत में रह रहा है। ऐसे व्यक्तियों कि जानकारी संपर्क नंबर के साथ दर्ज करें। ताकि आपात स्थिति में उनसे संपर्क किया जा सके।
इसी तरह कलेक्टर ने पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले पंचायत सचिवों कि सराहना की। इनमें घुटकुनवापारा, दांतबायकला, कौंदकेरा एवं परसुली के सचिव शामिल है। साथ ही जिन पंचायत सचिवों द्वारा बेहरत कार्य नहीं किए जा रहे है। उन्हें कारण बताओं नोटिस दिए। इनमें पाथरमोंहदा, खम्हारीपारा एवं कुसुमबुड़ा के सचिव शामिल है। इसके अलावा बिन्द्रनवागढ़ के सचिव को कार्याें में रूचि नही लेने पर अन्यत्र स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

