गरियाबंद पुलिस द्वारा 04 लाख 50 रूपये के हीरों के साथ तीन हीरा तस्करों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के द्वारा 09 नग हीरा अपने पास रख कर ग्राहकों का कर रहे थे, तलाश ।
थाना मैनपुर एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही।
विवरण- अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी मैनपुर एवं स्पेशल टीम के द्वारा घटना स्थल रवाना हो कर मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल जीरो पांईट सीकासार जाने का रास्ता के पास एक महिला एवं दो पुरूष अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रख कर ग्राहक का इंतजार करते खडे थे।
पुलिस टीम एवं गवाह के साथ घटना स्थल पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी महिला 01) भानुमति यादव की तलाशी लेने पर कब्जे से 05 नग, आरोपी कुशल नेताम के कब्जे से 02 नग, आरोपी अर्जुन पाण्डे के कब्जे से 02 नग कुल 09 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 4,50,000 रूपये को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 303(2),3(5) बीएनएस, 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद
