गरियाबंद पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया ,गिरफ्तार ।
विवरण – ग्राम दीवानमुड़ा में धारदार ब्लेड से एक हत्या का मामला हुआ है। मृतिका छबिता यादव पति पूरित राम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम दीवान मुड़ा में चाय का टपरी लगाती है गांव का आरोपी देवी सिंह यादव पिता गुणधर यादव उम्र 35 वर्ष,,नाश्ता का पैसा मांगने पर विवाद करते हुए ब्लेड से गर्दन पर वार कर छबिता यादव की हत्या कर दिया बीच बचाव में छबिता यादव का पति पूरित राम यादव (47 वर्ष)और पुत्र हेमंत यादव (21 वर्ष) सामान्य रूप से घायल हुए हैं,, आरोपी घटना के बाद उड़ीसा भागने के प्रयास में था जिसे देवभोग पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया है । मामले में मर्ग/अपराध कायम कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। वर्तमान में आरोपी हिरासत में है पृथक से कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद
