दिनांक 24/05/2026 को थाना देवभोग पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट नाका ग्राम खुटनांव के पास एमसीपी चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक UP 64 CT 5613 आता दिखाई दिया, जिसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम राहुल पाण्डेय पिता – चन्द्र भूषण पाण्डेय उम्र 33 वर्ष निवासी – ग्राम पारो लौवडीह तह. मोहमदाबाद युशुपुर थाना भंवरकोल जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया।

संदेह होने पर गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 06 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। कुल जप्त गांजा का वजन लगभग 130 किलो 160 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65,08,000/- रुपए है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती लगभग ₹5,50,000/- रुपए भी जप्त किया गया। कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹70,58,000/- रुपए है। पूछताछ में आरोपी उक्त गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ मिलने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए गांजा को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना देवभोग में धारा 20(b)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Comments are closed.

Exit mobile version