Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज
  • दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर
  • गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान
  • गणेशोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी कुबेर राठी, पत्नी संग की भगवान गणेश की आरती
  • बंधुआ मजदूरी के खिलाफ महासमुंद पुलिस की जागरूकता पहल
  • फटी साड़ी बेचना पड़ा भारी, कलेक्टर के दखल के बाद दुकानदार ने लौटाए रुपये
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - *गरियाबंद जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, 26 नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए 7.41 करोड़ रुपए स्वीकृत*
देश

*गरियाबंद जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, 26 नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए 7.41 करोड़ रुपए स्वीकृत*

PolicewalaBy PolicewalaMay 31, 2026No Comments23 Views
WhatsApp Image 2026 05 31 at 16.24.16

*गरियाबंद जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, 26 नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के लिए 7.41 करोड़ रुपए स्वीकृत*

*राजिम विधायक रोहित साहू ने जिलेवासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल और वित्त मंत्री चौधरी का जताया आभार*

*गरियाबंद :-* छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के ग्रामीण इलाकों अर्थात ग्राम पंचायतों में स्थित 26 उपस्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। जिले के छुरा और मैनपुर विकासखंड में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने के लिए ग्राम पंचायतों के 26 नए उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण हेतु 7 करोड़ 41 लाख 26 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का गरियाबंद जिले की जनता की ओर से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि इन नए भवनों के निर्माण से ग्रामीण अंचल के लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी तथा आमजनों को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।WhatsApp Image 2026 05 31 at 16.24.21
इस बजटीय स्वीकृति के तहत गरियाबंद जिले के छुरा और मैनपुर विकासखंडों को समान रूप से बजट आवंटित किया गया है जिसमें छुरा विकासखंड के कुल 13 उपस्वास्थ्य केंद्रों क्रमशः पिपरछेड़ी, गायडबरी, मुड़ागांव, सिवनी, मुढ़ीपानी, सेम्हरा, कुटेना, तौरेंगा, घटकर्रा, अमलोर, द्वारतरा, बोड़राबांधा और कनेसर ग्राम पंचायत के लिए 3 करोड़ 70 लाख 63 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत प्रत्येक उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण पर 28.51 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार आदिवासी बाहुल्य विकासखंड मैनपुर के भी 13 स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 3 करोड़ 70 लाख 63 हजार रुपए की मंजूरी मिली है। यहाँ भी प्रत्येक केंद्र को 28.51 लाख रुपए का बजट मिलेगा। मैनपुर ब्लॉक के बिरीघाट, डेंडुपदर, ढोर्रा, गोलामाल, गुरुजीभाटा (अ), कांडेकेला, मैनपुर खुर्द, छिंदौला, भाठीगढ़, पदमपुर, घूमरापदर, खरीपथरा और सुकलीभाठा ग्राम पंचायत में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के बाद गरियाबंद जिले के वनांचल क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए साय सरकार और विधायक रोहित साहू के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की है। अब भवनों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने की भी उम्मीद है।WhatsApp Image 2026 05 31 at 16.24.27

*अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना हमारा लक्ष्य : रोहित साहू*
लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों के सुव्यवस्थित भवनों की मांग की जा रही थी। इस स्वीकृति से वनांचल और दूरदराज के गांवों में रहने वाले गरीब और आदिवासी परिवारों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रत्येक केंद्र को मिलने वाले 28.51 लाख रुपए से स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर सुधरेगा और डॉक्टरों व स्टाफ के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का गरियाबंद जिले की जनता की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। हमारी सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है, जहां समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। मैं इस संवेदनशीलता के लिए छग प्रदेश की सुशासन वाली सरकार का आभारी हूँ।
*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद*

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 20 at 21.43.39

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रदर्शनी का किया अवलोकन

September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 11.24.28

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नीमच जिले के दौरे पर, रामपुरा में चीता परियोजना के तहत होगा चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम

September 20, 2026
WhatsApp Image 2026 09 20 at 11.33.45

वीबी-जीरामजी में अब 375 प्रकार के कार्य होंगे अनुमेय

September 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026891
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026748
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1 क्षेत्रीय खबर

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaSeptember 23, 202611

छुरा पुलिस की कार्रवाई, ₹1.83 लाख का मशरूका जब्त गरियाबंद/छुरा। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.58.36

दतला नदी में रेत उत्खनन पर उठे सवाल, पुलिस सिलौंडी चौकी के सामने से गुजर रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 13.58.12

गरियाबंद में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आगाज, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी नई उड़ान

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 23 at 15.03.59 1

08 नग हीरे के अवैध परिवहन का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

September 23, 2026
WhatsApp Image 2026 09 23 at 14.59.35

पुलिस चौकी सिलौंडी अवैध शराब पैकारी बंद कराने महिलाओं ने उठाई आवाज

September 23, 2026
Visitors
1901044
This Month : 46419
This Year : 472961
Total Users : 1475281
Views Today : 3471
Total views : 6141546
Who's Online : 20
Server Time : 2026-09-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.