धमतरी, 21 सितंबर। गणेशोत्सव, झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस एवं जिला प्रशासन ने गणेश समितियों तथा झांकी-विसर्जन समितियों के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, डीजे और विसर्जन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि झांकी एवं जुलूस निर्धारित मार्ग और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही निकाले जाएं। जुलूस में चाकू, तलवार अथवा किसी भी धारदार हथियार का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अश्लील अथवा आपत्तिजनक गीत, नारे और ऐसे प्रदर्शन से बचने की हिदायत दी गई, जिससे किसी समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों। जुलूस के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में समितियों के स्वयंसेवकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस ने चाकूबाजी, मारपीट, छेड़छाड़, नशाखोरी और हुड़दंग जैसी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर जुलूस में शामिल होने और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने की हिदायत दी गई। किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में भी समितियों को निर्धारित समय, ध्वनि सीमा और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया। अस्पताल, स्कूल, धार्मिक स्थल एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास तेज आवाज से बचने तथा डीजे वाहनों के कारण यातायात प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए।
विसर्जन के दौरान निर्धारित स्थल और मार्ग का ही उपयोग करने, नदी एवं तालाबों में गहरे पानी में जाने से बचने तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने कहा गया। ट्रैक्टर, ट्रक या अन्य वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने और वाहन पर खड़े होकर यात्रा करने से भी बचने की हिदायत दी गई। यातायात सुरक्षा के तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने और तेज गति, स्टंट एवं लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, डीएसपी भानूप्रताप चंद्राकर, पीयूष तिवारी, नगर निगम उपायुक्त पी.सी. सार्वा, नायब तहसीलदार दुर्गेश तंवर, थाना प्रभारी कोतवाली राजेश जगत तथा यातायात प्रभारी खेमराज साहू सहित गणेश समिति, झांकी एवं विसर्जन समिति के पदाधिकारी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
धमतरी पुलिस एवं जिला प्रशासन ने नागरिकों से गणेशोत्सव को आस्था, श्रद्धा, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने चाकूबाजी, नशाखोरी, मारपीट, छेड़छाड़, हुड़दंग अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने कहा है। आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़गणेश झांकी व विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चाकूबाजी और नशाखोरी पर रहेगी विशेष नजर

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Trending
- नीमच पुलिस के चार आरक्षकों को मिला प्रधान आरक्षक पद का प्रमोशन
- फिरोजाबाद: 15 साल से फरार आर्म्स एक्ट का वारंटी चढ़ा जीआरपी के हत्थे
- गणेश झांकी व विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चाकूबाजी और नशाखोरी पर रहेगी विशेष नजर
- स्लीमनाबाद में हुआ भव्य सेवा संवाद कार्यक्रम
- बहोरीबंद जनपद पंचायत में बवाल, अध्यक्ष लाल कमल बंसल पर अभद्र भाषा के प्रयोग और बैठक छोड़कर भागने का आरोप, सदस्यों ने कलेक्टर से की शिकायत
- रायपुर ट्रैफिक हैकाथॉन में मिले 457 सुझाव, यातायात सुधार के लिए युवाओं ने दिखाया नवाचार
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
- सैनिक छावनी की भूमि को लेकर VHP-बजरंग दल का बड़ा अल्टीमेटम