*क्षत विक्षत हालत में मिला शव*
बीजाडांडी थाने के अंतर्गत का मामला
उदयपुर-बीजाडांडी थाना अंतर्गत डोभी (उदयपुर)के पुराने तालाब के पास एक क्षत विक्षत शव मिला है जो देखने में लगभग 15 दिनों पुराना लग रहा है इसकी जानकारी पुलिस को स्थानीय लोगो के द्वारा दी गई मौके में बीजाडांडी पुलिस के द्वारा पहुँच कर बिखरे हुये शव को इकठ्ठा करके शव परिक्षण के लिये ले जाया गया जानकरी अनुसार बुधवार सुबह स्थानीय लोगो के द्वारा जानकारी पुलिस को दी गई की एक शव डोभी ग्राम के पुराने तालाब के पास क्षत विक्षत में पड़ी है पुलिस घटना स्थल में पहुचकर जानकारी इकठ्ठा की वही पुलिस एव स्थानीय लोगो के द्वारा बताया गया की एक विक्षित जिसकी उम्र तकरीबन 50 वर्ष तो पिछले कुछ महीनो से उदयपुर एव बीजाडांडी में घुमते हुए देखा जाता था परन्तु पिछले 15 दिनों से कही पर भी नही देखा है पुलिस के द्वारा शिनाख्त के तौर पर इसी विक्षित अधेड़ का बताया गया है उसकी कद काढ़ि एव कपड़ो से उसकी शिनाख्त की गई है ।व्यक्ति कहि बाहर का है जिसके परिजनों का कोई भी पता नहीं है विक्षित पिछले 6 माह से इसी क्षेत्र में घूमता रहता है भूक एव प्यास से इसकी मौत हो गई पुलिस के द्वारा अज्ञात व्यक्ति के नाम से मामला दर्ज कर लिया है
*अमित मिश्रा नारायणगंज की रिपोर्ट*

