इंदौर

इंदौर। साल 2026 में अगस्त तक क्राइम ब्रांच इंदौर में साइबर फ्रॉड की लगभग 7000 शिकायतें आईं, जिनमें 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी हुई थी।इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने 400 से ज्यादा मामलों में 5,90,04,685/- रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए हैं।इसके अलावा 200 से ज्यादा मामलों में करीब 1.20 करोड़ रुपये के लिए कोर्ट से ऑर्डर लेकर बैंकों को मेल कर दिए गए हैं, ये पैसा भी जल्द लोगों के खातों में आएगा।

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:
– 10 हजार से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज / लीन कराए
– 80 से ज्यादा मोबाइल नंबर और 15 से ज्यादा मोबाइल के IMEI ब्लॉक कराए
– 250 से ज्यादा हैक हुए Facebook, Instagram अकाउंट रिकवर कराए
– 350 से ज्यादा फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कराए

महीने-वार रिफंड (2026):
– जनवरी: 36,46,049/-
– फरवरी: 91,95,726/-
– मार्च: 59,05,830/-
– अप्रैल: 49,29,971/-
– मई: 47,31,255/-
– जून: 40,88,096/-
– जुलाई: 1,50,20,425/-
– अगस्त: 1,14,87,333/-
कुल = 5,90,04,685/-

किन तरीकों से हो रही ठगी:
1. APK फ्रॉड: Facebook/Instagram पर फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करना
2. इन्वेस्टमेंट व टास्क फ्रॉड: Telegram/WhatsApp पर ट्रेडिंग, गेमिंग, YouTube लाइक करने के नाम पर ठगी
3. डिजिटल अरेस्ट: पार्सल में ड्रग्स होने का डर दिखाकर फर्जी पुलिस/CBI बनकर वीडियो कॉल पर ठगी
4. AI डीपफेक: रिश्तेदार की आवाज/चेहरा बनाकर इमरजेंसी के नाम पर पैसे लेना
5. फर्जी लोन ऐप: लोन देकर ज्यादा ब्याज वसूलना और फोटो मॉर्फ कर ब्लैकमेल करना
6. बैंकिंग फ्रॉड: KYC, PAN लिंक, रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर ठगी
7. बिजली बिल फ्रॉड: कनेक्शन काटने का SMS भेजकर ऐप डाउनलोड कराना
8. पहचान चुराना: सोशल मीडिया पर परिचित बनकर ठगी

पुलिस की अपील:

ठगी से बचने के लिए इंदौर पुलिस के Safe Clicks – AI Agentic Solutions (Chatbot) का उपयोग करें।
वेबसाइट: https://safeclicks.in
मोबाइल: 7049108197

यदि ठगी हो जाए तो तुरंत रिपोर्ट करें:
क्राइम ब्रांच साइबर हेल्पलाइन: 704912-4445
राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1930
NCRP पोर्टल: http://www.cybercrime.gov.in

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version