फिरोजाबाद, 9 सितंबर 2026। SSP आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस ने जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान चलाया।

कार्रवाई:
– ज्यादा सवारी बैठाने वाले 28 ऑटो का चालान किया गया।
– जैन मंदिर, एटा चौराहा शिकोहाबाद और टूंडला के बड़ा चौराहा पर 50 मीटर तक सड़क पर लगे ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों के अतिक्रमण को हटवाया गया। जाम से बचने के लिए उन्हें तय जगह पर ही खड़े होने के निर्देश दिए गए।
– नाबालिग बच्चों द्वारा चलाए जा रहे 12 ई-रिक्शा को सीज किया गया और मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

पुलिस की अपील: क्षमता से ज्यादा सवारी न बैठाएं, वाहन तय जगह पर ही खड़े करें, बच्चों को वाहन न चलाने दें और नियमों का पालन कर सहयोग करें।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version