इंदौर
क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देने वाले प्रकरण में एक और गिरफ्तार
इंदौर शहर में लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों एवं व्यवसायियों को धमकी देने के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस आयुक्त नगर इंदौर ने उक्त मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे,, उक्त निर्देशों के पालन में क्राइम ब्रांच में गठित एसआईटी टीम द्वारा लगातार गोपनीय सूचना एकत्र कर प्रभावी कार्यवाही कर रही है एसआईटी टीम ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजपाल चंद्रावत निवासी नागदा से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी नाना उर्फ रोहित बर्रा निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया था ,,आरोपी की तलाश साइबर तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से की गई,, पूछताछ में आरोपी नाना उर्फ रोहित बर्रा ने स्वीकार किया कि वह गैंग को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराता था , आरोपी नंबरों का उपयोग कॉलिंग एवं धमकी देने में करता था ,,पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नाना उर्फ रोहित बर्रा विभिन्न तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर गैंग की गतिविधियों में सहयोग कर रहा था। आरोपी द्वारा उपयोग किए गए डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही है,,आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त गतिविधियों में सचिन उर्फ वेद प्रकाश शर्मा भी उसके साथ शामिल था। जांच के दौरान आरोपी नाना उर्फ रोहित बर्रा का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
