जिला उज्जैन में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में नीलगंगा पुलिस द्वारा पूर्व में एम.डी. ड्रग्स के साथ आरोपी राकेश उर्फ चिना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया गया था। उक्त प्रकरण में एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 24.04.2026 को थाना नीलगंगा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कच्चा मसानिया स्थित मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपी राकेश उर्फ चिना पिता शांतिलाल जगदेव उम्र 48 वर्ष निवासी राजीव रत्न कॉलोनी उज्जैन को पकड़ा गया था। आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना नीलगंगा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

उक्त प्रकरण में आरोपी का साथी कालू उर्फ करण उर्फ अर्जुन पिता राकेश चीना निवासी राजीव रत्न कॉलोनी उज्जैन घटना दिनांक से फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ₹10,000/- के इनाम की घोषणा की गई थी।

फरार एवं इनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्राइम पुलिस टीम द्वारा लगातार तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर सूचनाएं एकत्रित की जा रही थीं। इसी दौरान क्राइम टीम को फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई।

सूचना की तस्दीक कर क्राइम पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए आरोपी कालू उर्फ करण उर्फ अर्जुन पिता राकेश चीना निवासी राजीव रत्न कॉलोनी उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण*-

01. कालू उर्फ करण उर्फ अर्जुन पिता राकेश चीना निवासी राजीव रत्न कॉलोनी उज्जैन

सराहनीय भूमिका*-

उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) योगेश सिंह तोमर, प्र आर कुलदीप भारद्वाज ,प्र आर रूपेश जी ,प्र आर वीरसिंह ,आर अनिल पंचोली , आर मनीष ,आर राहुल

पुलिस टीम की भूमिका
फरार आरोपी की गिरफ्तारी में क्राइम पुलिस टीम उज्जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा लगातार सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ₹10,000/- के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
उज्जैन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

Leave A Reply

Exit mobile version