कूनो पहुंचे कलेक्टर- एसपी, हेलीपेड सहित सुरक्षा व्यवस्थाओ का लिया जायजा 

—–

#श्योपुर-/ महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कूनो नेशनल पार्क में आगमन को लेकर तैयारियां जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।

 

इस दौरान डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत एवं एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री पुष्कल प्रताप सिंह, आरईएस श्री अनिल पटेल, सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार, बीएसएनएल से जेटीओ श्री आनंद बाबू, आरआई पुलिस श्री अखिलेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रोटोकाल अनुसार बेरिकेडिंग करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए गए, इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से बनाए जाने वाले चेकिंग प्वाइंट्स के संबंध में निर्देश दिए गए।

 

महामहिम राष्ट्रपति जी के रात्रि विश्राम को दृष्टिगत रखते हुए प्रोटोकॉल अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओ, सुरक्षा व्यवस्थाओ आदि के संबंध में निर्देशित किया गया।

Ripoter -VIKAS SHARMA VIJAYPUR

Leave A Reply

Exit mobile version