पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में आज दिनांक 20/07/2026 को कुठला पुलिस को लूट के मामले में तीन नाबालिग बालको द्वारा लूटे गये रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो चाकू, बर्गमैन दो पहिया गाड़ी जप्त की गई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी दुर्गेश चौधरी पिता राजेश चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुडौरा थाना शाहनगर जिला पन्ना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19/07/2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह अपनी भाभी वर्षा चौधरी एवं 6 माह की भतीजी को हैदराबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए ऑटो से शिवम ढाबा बायपास जा रहा था। चाका ब्रिज के आगे हाईवे पर एक बिना नंबर की काले रंग की बर्गमैन स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने ऑटो रोक लिया। आरोपियों ने चाकू अड़ाकर फरियादी, उसकी भाभी एवं ऑटो चालक को धमकाया, फरियादी के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 6,000 रुपये तथा ऑटो चालक से 300 रुपये लूट लिए। घटना के दौरान फरियादी ने एक आरोपी के हाथ पर “मनु” तथा दूसरे के हाथ पर “ॐ” एवं “यादव जी” गुदा होना देखा । रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कुठला में अपराध क्रमांक 620/26 धारा 309(6) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान कुठला थाना पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीन अज्ञात व्यक्तियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप तीन विधि उल्लंघनकारी बालकों को दिनांक 20/07/2026 को पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में लूटे गये रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो नग चाकुओ, बर्गमैन दो पहिया गाड़ी को जप्त किया गया है एवं तीनो विधि उल्लंघनकारी वाले बालकों को किशोर न्याय वोर्ड के समक्ष पेश किया गया गया जहाँ से बाल संपेक्षण गृह जबलपुर भेज दिया गया है ।
विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, सुनील पाण्डेय, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, हर्षुल मिश्रा, अभय यादव, करण सिंह, विजय प्रजापति, मनोज राजपूत एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
