Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
8d02ad79 1206 4005 b201 d113e89fea8e

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

September 10, 2026
ae59a2e8 d557 4978 9778 e2da7ec407ab

खेत के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला मृत तेंदुआ, तारों में फंसने से मौत की आशंका

September 10, 2026
c5a97037 40c6 4cc1 9ecf a73338b78860

बिजली गुल, नेटवर्क गायब… आखिर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • खेत के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला मृत तेंदुआ, तारों में फंसने से मौत की आशंका
  • बिजली गुल, नेटवर्क गायब… आखिर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
  • कीचड़ की राह से स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, जिम्मेदारों को नहीं दिख रही जनपद प्राथमिक शाला की बदहाली
  • आंगनवाड़ी की नींव का इंतजार, सामग्री के नाम पर 2.99 लाख का भुगतान! सिधौली पंचायत पर उठे सवाल
  • आउटसोर्स कर्मचारी को परियोजना अधिकारी का प्रभार देने पर उठे सवाल, इंजीनियरों ने खोला मोर्चा
  • विकाश (विक्कू) भायल बने सिर्वी महासभा युवा संगठन के नगर अध्यक्ष
  • मध्यप्रदेश में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत पर गरियाबंद से उठी बुलंद आवाज
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कीचड़ की राह से स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, जिम्मेदारों को नहीं दिख रही जनपद प्राथमिक शाला की बदहाली
Policewala

कीचड़ की राह से स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, जिम्मेदारों को नहीं दिख रही जनपद प्राथमिक शाला की बदहाली

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 10, 2026Updated:September 10, 2026No Comments9 Views
ea72f625 a460 4948 b608 49a73c60c505

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

मुख्य मार्ग से लगा स्कूल, फिर भी रास्ता बदहाल; लीकेज से सालभर रहता है कीचड़, गिरकर चोटिल हो रहे बच्चे

शहपुरा। विकासखंड मुख्यालय शहपुरा में स्थित जनपद प्राथमिक शाला तक पहुंचने का रास्ता नौनिहालों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। विद्यालय में करीब 50 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रतिदिन कीचड़ और फिसलन से भरे रास्ते से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि आए दिन बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे चोट लगने के साथ उनकी स्कूल ड्रेस और किताब-कॉपियां खराब होने का भी खतरा बना रहता है।

नेशनल हाईवे से लगा स्कूल, फिर भी रास्ते की सुध नहीं

हैरानी की बात यह है कि जनपद प्राथमिक शाला नेशनल हाईवे के मुख्य मार्ग से लगी हुई है। इसके बावजूद स्कूल तक जाने वाले रास्ते की बदहाली जिम्मेदार अधिकारियों की नजरों से ओझल बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से रास्ते की स्थिति खराब है, लेकिन नगर परिषद की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

b7eefbee ef24 4d16 a728 47c1a66c8848

बारिश ही नहीं, दूसरे मौसम में भी रहता है कीचड़

यह समस्या केवल बारिश के दिनों तक सीमित नहीं है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक इसी रास्ते पर जलापूर्ति लाइन का वाल्व लगा हुआ है, जिससे लगातार पानी का रिसाव होता रहता है। पानी बहने के कारण रास्ता सामान्य दिनों में भी गीला और कीचड़युक्त बना रहता है। ऐसे में छोटे बच्चों को स्कूल आते-जाते समय काफी संभलकर चलना पड़ता है।

सवाल—नौनिहालों की परेशानी कब देखेंगे जिम्मेदार?

एक ओर बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, वहीं विकासखंड मुख्यालय पर ही प्राथमिक विद्यालय के बच्चे सुरक्षित और सुगम रास्ते जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। स्थिति नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है कि जब समस्या मुख्य मार्ग से लगे विद्यालय की है और लगातार सामने है, तो अब तक इसका समाधान क्यों नहीं किया गया?

स्थानीय रहवासियों ने नगर परिषद से लीकेज वाले वाल्व की तत्काल मरम्मत कराने के साथ स्कूल पहुंच मार्ग से कीचड़ हटाकर रास्ते को व्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि नौनिहाल बिना फिसलने और चोटिल होने के डर के सुरक्षित तरीके से विद्यालय पहुंच सकें।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

8d02ad79 1206 4005 b201 d113e89fea8e

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

September 10, 2026
ae59a2e8 d557 4978 9778 e2da7ec407ab

खेत के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला मृत तेंदुआ, तारों में फंसने से मौत की आशंका

September 10, 2026
c5a97037 40c6 4cc1 9ecf a73338b78860

बिजली गुल, नेटवर्क गायब… आखिर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

September 10, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,277
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026858
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026729
Don't Miss
8d02ad79 1206 4005 b201 d113e89fea8e Policewala

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

By PolicewalaSeptember 10, 20261

हल्दीबाड़ी के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
ae59a2e8 d557 4978 9778 e2da7ec407ab

खेत के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला मृत तेंदुआ, तारों में फंसने से मौत की आशंका

September 10, 2026
c5a97037 40c6 4cc1 9ecf a73338b78860

बिजली गुल, नेटवर्क गायब… आखिर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

September 10, 2026
ea72f625 a460 4948 b608 49a73c60c505

कीचड़ की राह से स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, जिम्मेदारों को नहीं दिख रही जनपद प्राथमिक शाला की बदहाली

September 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
8d02ad79 1206 4005 b201 d113e89fea8e

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ी मरीजों की भीड़, 296 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

September 10, 2026
ae59a2e8 d557 4978 9778 e2da7ec407ab

खेत के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला मृत तेंदुआ, तारों में फंसने से मौत की आशंका

September 10, 2026
Visitors
1872465
This Month : 17840
This Year : 444382
Total Users : 1446702
Views Today : 2423
Total views : 6066111
Who's Online : 9
Server Time : 2026-09-10
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.