Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026
web.whatsapp 1 3

अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

April 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • ​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा
  • बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश
  • अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
  • 35 केन बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • महिला आरक्षण बिल को लेकर विधायक पत्थलगांव व सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने की प्रेस वार्ता ।
  • पांडुलिपि विरासत संरक्षण अभियान गरियाबंद में आई गति
  • मुंगेली नपा जल आपूर्ति की खुली पोल बूंद बूंद पानी को तरस रहे राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में मचा हाहाकार 
  • छिंदवाड़ा धरमटेकडी पुलिस की कार्यवाही:चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - काशी तमिल संगम यात्रा सदियों पुरानी सभ्यता और ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करता है : महापौर
Policewala

काशी तमिल संगम यात्रा सदियों पुरानी सभ्यता और ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करता है : महापौर

policewalaBy policewalaDecember 6, 2025No Comments3 Views
web.whatsapp 39

मनोज पांडेय

प्रयागराज। काशी तमिल संगमम् कार्यक्रम के द्वितीय दल के सदस्यों का शनिवार को जनपद प्रयागराज आगमन पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी एवं नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह के द्वारा तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर टीम के सदस्यों का भव्य रूप से स्वागत किया गया। द्वितीय दल में लगभग 200 सदस्य प्रयागराज आयें।

इस अवसर पर संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट के पास आयोजित कार्यक्रम में सांसद एवं महापौर के द्वारा दल के टीम लीडर को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा गंगा जल भेंट किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार एवं राजकीय पांडुलिपि पुस्तकालय द्वारा अभिलेख एवं पांडुलिपियों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी, जिसमें कागज तथा ताड़पत्र के पौराणिक ग्रंथो के प्रदर्श विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर एन.सी.जेड.सी.सी. द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी की गयी।

web.whatsapp 38

इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने तमिलनाडु से पधारे तमिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुये तमिल संस्कृति एवं तमिल भाषा के उत्तर भारत में मिलन कराने के लिये प्रधानमंत्री एवं मुख्यमत्री के प्रयासों की सराहना की तथा तमिल भाईयों एवं बहनों का संगम की पवित्र भूमि पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज आप लोगो के बीच आकर ऐसा लग रहा है, जैसे हम लोग तमिलनाडु में बैठे है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् यात्रा के माध्यम से हमें उत्तर और दक्षिण की संस्कृति, परम्पराओं, वातावरण को समझने व एक दूसरे की भाषा को सीखने, जानने व संवाद करने का भी सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् यात्रा उत्तर और दक्षिण को जोड़ने का काम करेगी।

इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने काशी तमिल संगमम् यात्रा में सम्मिलित सभी लोगो का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि विशाल संगम क्षेत्र में उत्तर और दक्षिण का संगम देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कुम्भ व माघ मेले के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु यहां पर आते है और यहां पर आकर सभी एक मन, भाव एवं एक संस्कृति में बंध जाते है। उन्होंने कहा कि यात्रा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसका उद्देश्य हमारे सदियों पुराने सभ्यता और ऐतिहासिक रिश्तों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना काशी-तमिल संगमम् यात्रा से चरितार्थ हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह उनकी सोच का परिणाम है कि हमारे दक्षिण भारत के भाई-बहन उत्तर भारत में आकर भारत की साझा संस्कृति, परम्पराओं, मान्यताओं का अनुभव प्राप्त कर रहे है।

web.whatsapp 40

काशी तमिल संगमम् टीम के सदस्यों को सुसज्जित नावों के द्वारा वीआईपी घाट से संगम ले जाकर मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम का अवलोकन/स्नान कराया गया तथा तीर्थराज प्रयागराज के महत्व के बारे में बताया गया। संगम क्षेत्र के अद्भुत एवं मनोहारी दृश्य देखकर सदस्यगण मंत्रमुग्ध हो गये। सदस्यगणों के द्वारा संगम क्षेत्र में वीआईपी घाट पर बनाये गये सैण्ड आर्ट का अवलोकन किया गया। संगम क्षेत्र कार्यक्रम के पश्चात काशी तमिल संगमम् टीम के सदस्यगणों ने लेटे हनुमान जी का दर्शन एवं पूजन किए। इसके उपरांत टीम के सदस्य शंकर विमान मण्डपम मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर भी गये। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों के द्वारा काशी तमिल संगमम् यात्रा के दूसरे दल के सदस्यों की यात्रा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सहायक राकेश कुमार वर्मा, हरिशचंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026
web.whatsapp 1 3

अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

April 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026698
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026532
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026527
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
web.whatsapp 10 1 Policewala

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

By PolicewalaApril 25, 20260

पिथौरा: नगर के स्थानीय शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित श्री गोविंद कमला गौधाम…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026
web.whatsapp 1 3

अंत्येष्टि सहायता में फर्जीवाड़ा, एक ही बिल तीन बार लगाकर, एक ही नाम के पांच व्यक्तियों की निकाली गई राशि, ग्राम पंचायत बुधनवारा में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

April 25, 2026
web.whatsapp 8

35 केन बीयर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, जुन्नारदेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

April 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
web.whatsapp 10 1

​गौधाम कप के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं: परमीत सिंह माटा

April 25, 2026
WhatsApp Image 2026 04 25 at 18.09.26

बिना सूचना छुट्टी पर शहपुरा एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य, कलेक्टर की बैठक से नदारद—नोटिस के निर्देश

April 25, 2026
Visitors
1591108
This Month : 47924
This Year : 163025
Total Users : 1165345
Views Today : 2494
Total views : 5474921
Who's Online : 10
Server Time : 2026-04-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.