कांकेर जिले के सरोना थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ₹3.50 लाख मूल्य के एसीएसआर पैंथर कंडक्टर तार चोरी के मामले का सफल खुलासा किया है। इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है।
शातिर तरीके से दीवार बनाकर छुपाया था चोरी का माल
विद्युत लाइन निर्माण कार्य से जुड़े प्रार्थी मनोज सोनी की रिपोर्ट पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेही शुभम यादव (26 वर्ष, निवासी गोविंदपुर) को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सड़क किनारे रखे पैंथर कंडक्टर तार की चोरी की थी। इस शातिर गिरोह ने चोरी के तार को एक फरार आरोपी के घर में सीढ़ी के नीचे रखकर, उसके आगे बाकायदा एक विशेष दीवार चुनवा दी थी ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उस दीवार को तोड़कर ₹3.50 लाख का पूरा तार बरामद कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की प्रभावी भूमिका
यह कामयाबी पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा मार्गदर्शन में मिली है। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर) श्री दिनेश कुमार सिन्हा ने किया, जबकि पर्यवेक्षण अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान द्वारा किया गया।
इस सफल खुलासे और बरामदगी की कार्रवाई में थाना सरोना से निरीक्षक मालिक राम केवट, निरीक्षक यशवंत कुमार श्याम, सउनि गोपाल नेताम, प्रधान आरक्षक नरोत्तम लाटिया, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश सिंह, आरक्षक डोमेश नागेश और आरक्षक लक्ष्मीनारायण ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं साइबर टीम से एएसआई भकेश पटेल, पुरुषोत्तम कतलाम, प्रधान आरक्षक सचिन सोरी, नारद देवांगन, छेदन सोनकर, आरक्षक हिमेश्वर मंडावी, जितेन्द्र नाग, भूपेश नेताम, कृष्णा केशरी और रामरतन निषाद का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रायपुर: शासकीय जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, दोबारा सीमांकन कराने तहसीलदार को पत्र।
- ब्राउन शुगर तस्करी पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, आदतन आरोपी गिरफ्तार
- BSS प्रणवानंद स्कूल में बच्चों और पालकों के साथ मनाया गया नवरात्रि गरबा महोत्सव।
- एम डी जैन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को दिए कैरियर मार्गदर्शन और परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण टिप्स
- खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 20 सैंपल लिए
- परिक्रमा वासियों को मिलेगी सौगात नर्मदा तट रोहिणी में आश्रम निर्माण का भूमि पूजन
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
