नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता:
​उत्तर बस्तर कांकेर।
बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित थाना कोयलीबेड़ा और रावघाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हेटारकसा, पल्लाहूर और जपमारका के मध्य जंगल-पहाड़ी इलाके से भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया गया है। 14 जुलाई 2026 को चलाए गए इस संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक .303 राइफल (मय मैगजीन), एक बीजीएल लांचर, AK-47 व SLR के जिंदा कारतूस, 10 बीजीएल सेल, एक टिफिन IED (लगभग 3 किलोग्राम) और दो पाइप बम सहित अन्य नक्सली सामग्री जब्त की है।WhatsApp Image 2026 07 15 at 13.17.54 सुरक्षा के लिहाज से बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने टिफिन IED और पाइप बम को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।
​यह पूरी कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा बीएसएफ भानुप्रतापपुर के डीआईजी श्री दीपक तिवारी, कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा और 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के प्रभारी सेनानी (2ic) श्री नरेंद्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम के इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व फील्ड पर 40वीं वाहिनी बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अंकुश कुमार, इंस्पेक्टर अनुज कुमार, सब-इंस्पेक्टर गंगा राम, सब-इंस्पेक्टर रजत जेफ, सब-इंस्पेक्टर रोशन लाल मीणा, कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक निर्मल जांगड़े और डीआरजी टीम कमांडर प्रधान आरक्षक राम कृष्ण यादव ने किया। कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के सघन सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version