कटनी– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन तैयार कर दिया गया है, लेकिन आज तक यहां डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की पदस्थापना नहीं की गई है।

 

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को उपचार के लिए दूसरे शहरों या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने भवन तो बना दिया, लेकिन बिना डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के यह स्वास्थ्य केंद्र केवल शोपीस बनकर रह गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति कर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग की है।

 

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर कब तक ध्यान देता है और क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य केंद्र का वास्तविक लाभ कब मिल पाता है। बीएमओ डॉक्टर आनंद अहिरवार के द्वारा जानकारी दी गई की

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुआं में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति नहीं है वैकल्पिक तौर पर एक एएनएम की व्यवस्था की गई है

पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply