सतना मध्य प्रदेश

कलेक्टर्स किसान संगठनों के साथ बैठक कर फसल बीमा की शिकायतों का समाधान करें

 

सभी कलेक्टर प्रेशराइज्ड पाइप माइक्रो सिंचाई को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनाएं

 

पैक्स समितियां व्यावसायिक विविधीकरण का कार्य करें

 

रीवा संभाग में क्लस्टर आधारित उद्यानिकी खेती को बढ़ावा दिया जाए

 

कृषि उत्पादन आयुक्त ने रीवा एवं शहडोल संभाग की खरीफ वर्ष 2026 की समीक्षा एवं रबी वर्ष 2026-27 की तैयारी की समीक्षा की

सतना – 04 नवम्बर 2026./

सभी जिले किसानों को फसलों की ऐसी के लिए प्रोत्साहित करें जो कम पानी में भी बंपर उत्पादन देती हों। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को इसके बारे में जानकारी दें। इस वर्ष पानी एवं माइश्चर की कमी है और हमें अपना फसल उत्पादन भी बढ़ाना है। इसके लिए कृषि विभाग कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसानों को उन्नत तकनीक की मशीन उपलब्ध कराए। उक्त निर्देश कृषि उत्पादन आयुक्त श्री केसी गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से रीवा एवं शहडोल संभाग की खरीफ 2026 की समीक्षा एवं वर्ष 2026-27 की रबी फसल की तैयारी की समीक्षा बैठक में दिए। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि परंपरागत फसल के अतिरिक्त व्यावसायिक फसलों को भी बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने रीवा कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह रीवा जिले में मटर का रकबा बढ़ाने का प्रयास करें। इसके लिए पीडी आत्मा के अमले का आवश्यक सहयोग लें। कृषि उत्पादन आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित जिले मऊगंज एवं मैहर में भी रीवा एवं सतना जिले का कृषि विभाग का अमला कृषि उत्पादन बढ़ाने में आवश्यक सहयोग प्रदान करे। कृषि उत्पादन आयुक्त ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि किसानों को प्रमाणित बीज ही उपलब्ध कराएं। साथ ही उर्वरक की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में जिला स्तर पर इसकी कमी से असामान्य घटना घटित न होने पाए। एनपीके एवं डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा होलसेल यूरिया की मात्रा सभी समितियों तक पहुंचे और समितियों के माध्यम से किसानों को मांग के अनुसार इसका वितरण कराएं। अधिक यूरिया का उठाव करने वाले कृषकों की संख्या का सत्यापन भी किया जाए। किसानों को वितरित की जाने वाली खाद एवं बीज गुणवत्तापूर्ण रहे

 

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Leave A Reply

Exit mobile version