*कटनी नगर निगम में जिम्मेदारियों पर उठे सवाल — आउटसोर्स कर्मचारी को मिली बड़ी भूमिका, कमिश्नर ने बैठाई जांच”*
*“नियुक्ति नहीं, जिम्मेदारी निर्धारण पर विवाद — जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति”*
कटनी। नगर निगम कटनी में एक आउटसोर्स कर्मचारी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि वर्ष 2020 में आउटसोर्स आधार पर सफाई कर्मचारी के रूप में नियुक्त संदीप बर्मन वर्तमान में स्वच्छता निरीक्षक (एसआई) जैसी जिम्मेदारियां निभा रहा है, जिससे नगर निगम के स्थापना विभाग की कार्यप्रणाली और नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं।
हाल में संदीप बर्मन स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षक संजय सोनी की निगरानी में वार्ड क्रमांक 1 से 16 तक कार्यों का संचालन कर रहा है। आरोप यह भी है, कि वह कई वार्ड दरोगाओं के कार्यों का समन्वय और निगरानी कर रहा है, जबकि उसकी मूल नियुक्ति आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में बताई जा रही है।सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जब नगर निगम में कई नियमित कर्मचारी और वार्ड दरोगा 10 से 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, तब एक आउटसोर्स कर्मचारी को इतनी खास जिम्मेदारी किस वजह से सौंपी गई? कर्मचारियों के बीच इस नियुक्ति से खासी नाराजगी है, लेकिन उच्च पद पर बैठे लोगों के डर से उनका गुस्सा बाहर नही निकल पा रहा है।सूत्रों की मानें तो संदीप बर्मन फर्जी हाजिरी लगाकर बेजा लाभ लेने जैसे काम से भी कोई गुरेज परहेज नही करता है, ऐसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं।
✍️*पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*

