कटनी

 

कटनी ।  जिले के बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और रीठी क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शराब पैकारी का कारोबार तेजी से फैलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय सूत्रों का आरोप है कि गांव-गांव में निर्धारित शराब दुकानों के अलावा किराना दुकानों, टपरियों और अन्य स्थानों से भी शराब की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस कथित अवैध कारोबार के कारण युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है और सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका यह भी आरोप है कि कई स्थानों पर शिकायतों के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, शराब की आपूर्ति मुख्य दुकानों से विभिन्न गांवों तक पहुंचाई जाती है, जहां से कथित रूप से अधिक कीमत पर बिक्री की जाती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और रीठी के संवेदनशील गांवों में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अचानक छापेमारी कराई जाए तथा यदि जांच में किसी अधिकारी, कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की लापरवाही अथवा मिलीभगत सामने आती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

 

✍️*पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Exit mobile version